फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Chaudhary Charan Singh is still alive in the hearts of farmers

हाथरस : आज भी किसानों के दिलों में जिंदा हैं चौधरी चरण सिंह

Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Chaudhary Charan Singh is still alive in the hearts of farmers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 34 वीं पुण्यतिथि शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा मनाई गई। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मथुरा अड्डा स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर सुबह हवन किया गया, जिसमें सभी दलों के लोगों ने आहुतियां देकर चौधरी चरण सिंह को याद किया। उनकी प्रतिमा पर भी श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा कहते थे कि जब तक देश का किसान आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक देश मजबूत नहीं हो सकता। देश का दुर्भाग्य है कि आज के हुक्मरान किसानों के प्रति संवेदनहीन हैं और किसान विरोधी कानूनों को थोपना चाहते हैं। पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि पूर्व पीएम ने किसानों, मजदूरों, निचले तबके के लोगों की अगुवाई की। सत्ता में रहते हुए उन्होंने हमेशा सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत पर चलकर अपने जीवन मूल्यों को सार्थक किया।
विज्ञापन

रालोद के पूर्व बृज क्षेत्र अध्यक्ष व जिपं सदस्य प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि किसानों के मसीहा को बिछड़े हुए 34 साल बीत गए, उनके द्वारा किसान मजदूरों के हितों के लिए किए गए कार्य आज भी लोगों के दिल में है। अब जयंत चौधरी की अगुवाई में किसान मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी, युवा नेता प्रवीन पौनियां, विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी, महीपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह परिहार, सचिन पचहरा, दीपू चौधरी, भूरा पहलवान, सुरेंद्र सिंह, रामसहाय चौधरी, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, ,मथुरा प्रसाद, राजवीर सिंह आर्य, मनोज चौधरी, कर्मवीर, भूरा, रमेश सिंह, पदम सिंह आर्य, बहादुर सिंह, दिगंबर सिंह, प्रेम सिंह,कलौदी, भानू आर्य राजवीर सिंह, विश्वजीत आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद के वरिष्ठ नेता प्रवीण पौनियां ने शनिवार को अपनी टीम के साथ चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सतेंद्र चौधरी व अन्य युवा नेता मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौ संजय सिंह, किशनपाल सिंह, भीकम सिंह जिला महामंत्री, छीतर सिंह ने भी चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिवकुमार परमार, प्रवेश ओझा, बंटी चौधरी, लोकेंद् चौधरी आदि मौजूद रहे। भाजपाइयों ने भी बड़े चौधरी को विनम्र श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता तपन जौहर, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, सुनील गौतम, सेक्टर संयोजक चरन सिंह, ओमवीर प्रधान, अमित वर्मा, मुन्ना पाटिया, संजय कालरा आदि ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed