फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Chaubey Mahadev, who has been showering blessings on devotees for 200 years

हाथरस : 200 साल से भक्तों पर कृपा बरसा रहे चौबे वाले महादेव

Sun, 17 Jul 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Chaubey Mahadev, who has been showering blessings on devotees for 200 years
हाथरस : सावन के पहले सोमवार के लिए चौबे वाले महादेव मंदिर पर सफाई करते पुजारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रस की नगरी कहे जाने वाले इस शहर में हर छोर पर भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में विराजमान है। शहर में कई ऐसे शिवालय हैं, जहां हर रोज सुबह से रात तक भक्तों का तांता लगता है। बम-बम भोले की गूंज रहती है। भक्त भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर और उनकी एक झलक पाकर खुद को निहाल महसूस करते हैं। सैकड़ों वर्षों से शिवालय शहर वासियों की आस्था का केंद्र बने हुए हैं। इनमें से एक हैं शहर के मेंडू रोड स्थित चौबे वाले महादेव। यहां हर रोज बड़ी संख्या में भक्तों का आवागमन रहता है।

इनकी स्थापना के बारे में कहा जाता है कि राजा दयाराम ने संवत 1865 में चौबे वाले महादेव की स्थापना कराई थी। करीब 200 साल पुराने इस मंदिर के शिवलिंग की अनुपम छटा है। बताया जाता है कि आज तक कोई भी इस शिवलिंग को अपनी बांहों में नहीं भर सका है। सावन के प्रत्येक सोमवार को भक्तों का मेला लगता है। भक्त बड़ी संख्या में भोलेनाथ के मनोहरी शृंगार के दर्शन के लिए आते हैं। पुजारी अजय मिश्र बताते हैं कि 200 साल से अधिक पुराने इस शिवलिंग के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed