फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Chandpa SHO Nitaveer Singh will be honored with 'Union Home Minister's Medal'

हाथरस : ‘केंद्रीय गृहमंत्री पदक’ से सम्मानित होंगी चंदपा एसएचओ नीतावीर सिंह

Fri, 13 Aug 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Chandpa SHO Nitaveer Singh will be honored with 'Union Home Minister's Medal'
हाथरस : प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदपा नीता रानी के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसपी। फाइल - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना चंदपा की प्रभारी निरीक्षक नीता वीर सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय से वर्ष 2021 के लिए ‘अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। नीतावीर सिंह ने चंदपा क्षेत्र में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में न केवल विवेचना को तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया है, बल्कि प्रभारी पैरवी कर अभियुक्त को घटना के मात्र 34 दिन के अंदर आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा कराने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
वर्ष 2021 में उत्कृष्ट विवेचना के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के ‘केंद्रीय गृहमंत्री पदक’ से सम्मानित करने के लिए इंस्पेक्टर सिंह को चुना गया है। ‘केन्द्रीय गृहमंत्री पदक’ के लिए पूरे देश में मात्र 152 पुलिस अधिकारियों को चुना गया है। इनमें से उत्तर प्रदेश से मात्र 10 पुलिस अधिकारियों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। इंस्पेक्टर नीता वीर सिंह का भी नाम इनमें शामिल है। प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा की इस त्वरित कार्रवाई से जनता में न्याय के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि उज्ज्वल हुई है। जनता ने भी उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। संवाद
विज्ञापन

ये था पूरा मामला
हाथरस। दो जनवरी 2021 को चंदपा थाना क्षेत्र के गांव में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। परिजनों की सूचना पर तत्काल थाना चंदपा में धारा 376(2)च भादवि व 5/6 पॉक्सो अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचक प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा ने विवेचना ग्रहण कर फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन कर गुणवत्ता के साथ विवेचना पूरी कर मात्र 11 दिन में अभियुक्त के विरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में पेश किया था। घटना गंभीर प्रकृति की होने के कारण न्यायालय से इस मुकदमे में त्वरित संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया। समय से साक्ष्य व गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई गई। फॉरेंसिक साक्ष्य और डीएनए रिपोर्ट आदि पेश की गई। ठोस पैरवी कर घटना के दिन से मात्र 34 दिन के अंदर अभियुक्त वीरेंद्र को न्यायालय से आजीवन कारावास व एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार किसी महिला को बनाया थाना प्रभारी
हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने जिले में पहली बार किसी कोतवाली का कार्यभार महिला निरीक्षक को सौंपा गया था। इसे लेकर कुछ लोगों में असमंजस था, लेकिन नीता वीर सिंह द्वारा किए गए कामों से लोगों का यह असमंजस दूर हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed