फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Chandaiya's village head, contested the election by applying fake caste certificate

हाथरस : फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर चुनाव लड़ीं चंदैया की ग्राम प्रधान पदमुक्त

Thu, 15 Jul 2021 10:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Chandaiya's village head, contested the election by applying fake caste certificate
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाने के मामले में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान चंदैया को डीएम रमेश रंजन ने पदमुक्त कर दिया है। अब ग्राम पंचायत चंदैया का प्रधान रिक्त हो गया है। वहीं खंड विकास अधिकारी सासनी को ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता हिमांशु सेंगर ने ग्राम पंचायत चंदैया की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अंजू देवी के विरुद्ध फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर ग्राम प्रधान के पद पर निर्वाचित होने के संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत पर जाति प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए जिला स्तर पर चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति द्वारा प्रमाणपत्र का सत्यापन किया गया। कमेटी को जांच के दौरान ग्राम प्रधान अंजू देवी द्वारा लगाया गया जाट जाति का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

इस आधार पर जाति प्रमाणपत्र संख्या 131213001109 को निरस्त करने की कार्रवाई की गई थी। कमेटी ने जांच के आधार पर पिछड़ी जाति ‘जाट’ का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर प्रधान निर्वाचित होने व त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन की नियमावली का उल्लंघन करने का दोषी माना। इन दोनों दोषों के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान द्वारा दो जुलाई को साक्ष्यों रहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया। ग्राम प्रधान द्वारा पिछड़ी जाति ‘जाट’ के फर्जी प्रमाणपत्र प्राप्त कर अनुचित लाभ प्राप्त करने संबंधी शिकायत के खंडन से संबंधित कोई साक्ष्य, तथ्य या अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण स्पष्टीकरण स्वीकार योग्य नहीं पाया गया। इस आधार पर डीएम रमेश रंजन ने ग्राम पंचायत चंदैया के ग्राम प्रधान पद से पदच्युत कर दिया हैं। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) निर्देश दिए हैं कि ग्राम प्रधान पद को रिक्त मानते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। बीडीओ सासनी को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के अंदर ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक कर तीन सदस्यों का नाम प्रस्तावित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed