फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Chairman sought clarification from EO on slow pace of development work

हाथरस : चेयरमैन ने विकास कार्य की धीमी रफ्तार पर ईओ से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 24 Jun 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Chairman sought clarification from EO on slow pace of development work
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों में तेजी नहीं लाने पर चेयरमैन विपिन वशिष्ठ ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। गौरतलब है कि आठ जून को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कस्बा के बाहर निर्मित हो रहे एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण करने के बाद खेल मैदान, नगर में हो रहे विकास कार्यों के साथ-साथ पंचायत कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया था।
इस दौरान विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की थी। तब से लेकर अब तक नगर पंचायत में विकास कार्य करा रहे ठेकेदार एवं उसकी फर्म, जिलाधिकारी द्वारा दी गई किसी भी चेतावनी पर कोई अमल करती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों में धर्मशाला चौराहा से कस्बा तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य को शुरू हुए 45 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक वहां नाला निर्माण ही नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही निर्माणाधीन शौचालय, भद्रकाली मंदिर, मोहल्ला अहेरियाना, होलीगेट एवं ढकपुरा बाईपास के मार्ग भी अभी तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं। धर्मशाला चौराहा से कस्बा तक बनने वाले मार्ग पर केवल आठ मजदूर एवं दो मिस्त्री ही कार्य करते हुए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed