{"_id":"611ea6118ebc3e79a63cfa7e","slug":"hathras-celebrate-muharram-as-per-the-instructions-of-the-government-hathras-news-ali2710708185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शासन के निर्देशों के अनुरूप ही मनाएं मुहर्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शासन के निर्देशों के अनुरूप ही मनाएं मुहर्रम
विज्ञापन
हाथरस : मुहर्रम को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम, एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीएम रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुहर्रम को लेकर धर्म गुरुओं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारिओं के साथ बैठक की। डीएम ने मुहर्रम पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारियों को त्योहार पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को जिले में मुहर्रम मनाया जाएगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक रूप से ताजिया एवं अलम स्थापित नहीं किए जाएंगे। ताजिया एवं अलम की स्थापना अपने-अपने घरों में किए जाने पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी। किसी भी धार्मिक स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं होगी। जो व्यक्ति ताजिया लेकर जाएगा, उसकी सूचना थाना स्तर पर अवश्य दर्ज करा दें। उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 पहले से लागू है। उन्होंने कहा कि आप पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने सभी एसडीएम को नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल नेे कहा कि जुलूस पूर्णत: प्रतिबंधित हैं। इसमें किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुहर्रम को मनाने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के संबंध में थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठक करते हुए जानकारी दी जा चुकी है। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सभी सदस्यों ने आश्वस्त किया कि कोरोना के दृष्टिगत मुहर्रम शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप ही मनाया जाएगा।