फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CDO accused of indecency, master trainers stopped training

हाथरस : सीडीओ पर अभद्रता का आरोप लगा मास्टर ट्रेनरों ने रोका प्रशिक्षण

Tue, 15 Feb 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: CDO accused of indecency, master trainers stopped training
हाथरस : संत फ्रासिस इंटर कॉलेज में सीडीओ के व्यवहार से नाराज मास्टर ट्रेनरों को हाथ जोड़कर समझाते - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में चल रहे दूसरे चरण के प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने सीडीओ पर अभद्रता का आरोप लगाकर प्रशिक्षण रोक दिया। मास्टर ट्रेनरों का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान कक्ष में पीठासीन व अन्य मतदान कार्मिकों के समक्ष सीडीओ ने अभद्रता की। इसे लेकर करीब एक घंटे तक प्रशिक्षण कार्य बाधित रहा। मामले की जानकारी मिलने पर पीडी एके मिश्र ने मास्टर ट्रेनरों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
मास्टर ट्रेनरों का कहना था कि निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने किसी कार्मिक से ईवीएम संबंधी जानकारी चाही। उक्त कार्मिक ने जानकारी देने में हीला हवाली की। इस पर कक्ष में ही सीडीओ ने मास्टर ट्रेनर को सभी पीठासीन व अन्य कार्मिकों के सामने ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फटकार लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण कार्य रोक दिया।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर डॉ. रजनीश ने बताया कि हम पूरे अनुशासन के साथ कार्मिकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। हम से ही आकर सीडीओ ने अभद्रता की। यह सही बात नहीं है। विरोध की सूचना मिलते ही पीडी एके मिश्र मौके पर पहुंचे और मास्टर ट्रेनरों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने सीडीओ की ओर से हुए किसी भी व्यवहार को लेकर माफी मांगते हुए प्रशिक्षण शुरू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- मास्टर ट्रेनरों का कुछ विरोध था। इस मामले को शांत करा दिया गया है। किसी मास्टर ट्रेनर से कुछ कह दिया गया तो उसका विरोध था। सभी मास्टर ट्रेनर यथावत प्रशिक्षण दे रहे हैं। - एके मिश्र, पीडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed