{"_id":"5f8c823e8ebc3e9ba007ccf5","slug":"hathras-cbi-team-again-questioned-many-people-hathras-news-ali246615070","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सीबीआई की टीम ने फिर कई लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सीबीआई की टीम ने फिर कई लोगों से की पूछताछ
विज्ञापन
हाथरस: बिटिया के घर के बाहर गांव में तैनात पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की जांच-पड़ताल और पूछताछ जारी है। सीबीआई ने रविवार को फिर खुद को चश्मदीद बताने वाले छोटू के अलावा गांव के एक अन्य युवक अनिल को गांव से बुलाया और उससे करीब डेढ़ घंटे तक अपने कार्यालय पर पूछताछ की। बाद में इन दोनों को पुलिस ने गांव भिजवा दिया। कुछ अन्य पहलुओं को लेकर भी सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई ने कुछ अन्य लोगों से भी इस प्रकरण में पूछताछ की है।
बिटिया के मामले में सीबीआई की जांच लगातार तेजी पकड़ रही है। सीबीआई लगातार तथ्यों को एकत्रित कर रही है। सीबीआई अभी तक तीन बार बिटिया के गांव जा चुकी है। गांव के कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने फिर बिटिया के गांव के युवक छोटू और अनिल को अपने अस्थायी कार्यालय पर बुलाकर करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की।
छोटू उस खेत का स्वामी है, जहां यह घटना हुई। उसने खुद को घटना का चश्मदीद भी बताया था और घटना के बारे मे जानकारी भी दी थी। हालांकि बिटिया की भाभी ने छोटू को पहचानने से इंकार कर दिया था। दो दिन पहले भी सीबीआई की टीम ने छोटू से कई घंटे तक पूछताछ की थी। अब रविवार को फिर छोटू के अलावा गांव के एक युवक अनिल को पुलिस द्वारा सीबीआई ने अपने कार्यालय पर बुलवाया और वहां इन दोनों से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। घटना का एक आरोपी रामू एक चिलर प्लांट पर काम करता है। अनिल भी इसी चिलर प्लांट पर काम करता था। छोटू ने भी कुछ दिन इसी प्लांट पर काम किया है। इसी बिंदु को लेकर सीबीआई ने गहनता से पूछताछ की। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे के लगभग दोनों को पुलिस वापस गांव छोड़ गई।
विज्ञापन
मैने केवल दो दिन किया था चिलर प्लांट पर काम: छोटू
हाथरस। सीबीआई द्वारा पूछताछ के बाद पहले तो छोटू मीडिया से बातचीत करने में कतराता रहा, लेकिन उसके बाद वह बड़ी मुश्किल से बात करने को राजी हुआ। उसका कहना था कि सीबीआई ने उससे यह पूछा था कि उसने चिलर प्लांट पर काम किया या नहीं तो उसने सीबीआई को बताया है कि उसने केवल दो दिन तक ही वहां काम किया था। दिन भी उसे मालूम नहीं है कि किस दिन काम किया था।
कुछ और ग्रामीणों से पूछताछ कर सकती है सीबीआई
हाथरस। अब यह माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही आरोपियों से जेल जाकर पूछताछ कर सकती है। जिस चिलर प्लांट पर रामू काम करता था, वहां भी जाकर पूछताछ कर सकती है। फिर बिटिया के गांव जा सकती है या फिर कुछ और लोगों को वहीं बुला सकती है।