{"_id":"5f89d5378ebc3e1a242d258e","slug":"hathras-cbi-interrogated-an-eyewitness-for-a-long-time-got-information-hathras-news-ali246447286","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एक चश्मदीद से सीबीआई ने की काफी देर तक पूछताछ, ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एक चश्मदीद से सीबीआई ने की काफी देर तक पूछताछ, ली जानकारी
विज्ञापन
हाथरस: सीबीआई के कैंप कार्यालय पर जाता एक गवाह।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के मामले में सीबीआई की जांच और तेज हो गई है। सीबीआई की टीम लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अहम तथ्य जुटा रही है। सीबीआई के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर गांव के एक युवक ने अपने बयान दर्ज कराए। वह अपने भाई के साथ वहां पहुंचा था। उसने कई अहम जानकारी सीबीआई को दीं। इससे पहले इस युवक ने खुद को घटना का चश्मदीद गवाह बताया। उसका कहना था कि यह घटना उसके खेत पर ही हुई है। जब घटना हुई तो उस समय पीड़िता की मां व भाई वहां मौजूद थे।
सीबीआई की टीम अब तक दो बार बिटिया के गांव होकर आ चुकी है। जिला अस्पताल पहुंचकर भी रिकॉर्ड खंगाल चुकी है। कई अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस से भी दस्तावेज हासिल कर चुकी है। अब सीबीआई अपने शिविर कार्यालय में इस केस से जुड़े लोगों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। इस क्रम में सीबीआई ने गांव के ही एक युवक विक्रम उर्फ छोटू से पूछताछ की। इससे पहले एसआईटी भी उससे पूछताछ कर चुकी है। दावा किया जा रहा है कि वह घटना का चश्मदीद गवाह है। विक्रम दोपहर दो बजे सीबीआई के शिविर कार्यालय पर अपने भाई के साथ पहुंचा और वहां घटना से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी दी। उससे सीबीआई ने काफी देर तक पूछताछ की।
पीड़िता का भाई, मां मौके पर थे मौजूद, पीड़िता जमीन पर पड़ी थी
हाथरस। सीबीआई से पूछताछ के पहले विक्रम उर्फ छोटू ( 20 वर्ष) ने बताया कि जहां घटना हुई थी, वह खेत उसका ही है। खुद को घटना का चश्मदीद बताते हुए छोटू का कहना है कि जब घटना हुई तो वह अपने खेत में चारा काट रहा था। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा। उस समय लड़की का भाई व मां वहां खड़े थे। पीड़िता खेत में लेटी हुई थी। विक्रम का कहना है कि वह लवकुश और उसकी मां को बुलाने चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद जब वह फिर से मौके पर पहुंचा तो देखा कि पीड़िता का भाई वहां से जा चुका था। पीड़िता की मां ने उससे यह कहा कि वह उसके बेटे को बुलाकर ले आए। विक्रम की मानें तो इसके बाद उसने पीड़िता के घर आकर बताया तो उसका भाई यह बोला कि जब पांच-छह लोग वहां आ जाएंगे, तब मैं आऊंगा। इसके बाद उसने अन्य लोगों को भी घटना की जानकारी दी और वहां भीड़ जुट गई।