फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: caution people against anti-national forces

हाथरस: राष्ट्रविरोधी ताकतों से लोगों को करें सावधान

Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: caution people against anti-national forces
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच हाथरस की बैठक आर्य समाज मुरसान गेट हाथरस पर हुई। इसमें हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने एक वर्ष में संगठन द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रांत संगठन मंत्री उमाकांत ने कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान संगठन द्वारा की गई जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की काफी प्रशंसा की। अखंड भारत दिवस के ऑनलाइन संबोधन को दो लाख से अधिक लोगों द्वारा सुनने के लिए भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने मंच के कार्य को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का निर्देश दिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं हाथरस के प्रभारी अनिल अग्रवाल ने कहा आजकल हिंदू विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी ताकतें सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू समाज को आपस में लड़ाने एवं गुमराह करने का कार्य कर रही हैं, इससे लोगों को सावधान करने की आवश्यकता है। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि सभी थाना इकाइयों एवं आयामों के प्रभारी अपने कार्य में सक्रियता लाते हुए थाना इकाइयों एवं आयामों की मासिक बैठक को आयोजित करें।
विज्ञापन

बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री नरेंद्र प्रेमी ने किया। अतिथियों में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री उमाकांत, प्रदेश कोषाध्यक्ष व हाथरस जनपद के प्रभारी अनिल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, प्रदेश सह बेटी बचाओ प्रमुख संजय सिन्हा, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा थे। कार्यकर्ताओं ने मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, रमन बिहारी शर्मा, कुमोद सेंगर, सौरभ शर्मा अंजनी पचौरी, गौरव अग्निहोत्री, एसके प्रजापति एड., मोहित धनगर, सरिता बघेल, आशा सेंगर, सुनीता वर्मा, मोर मुकुट वर्मा, शिवम शर्मा, लोकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed