फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hathras : Caught the miscreants carrying a sack of potatoes

हाथरस : आलू की बोरी चुराकर ले जा रहे बदमाश को दबोचा

Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
hathras : Caught the miscreants carrying a sack of potatoes
ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया चोर। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में सोमवार की रात बोरी चोरी कर ले जा रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया। हालांकि, अन्य बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीण ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
क्षेत्र में फसल चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को चोरों ने मोहल्ला ओझियाना निवासी प्रेमपाठक के नगला बिहारी स्थित नलकूप पर से आलू की खाली बोरी चुराकर जा रहे थे। यहां के अन्य बुजुर्ग सोये हुए थे। कदमों की आवाज सुनकर उन्होंने लाइट जलाई तो देखा कि चोर बोरी लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मोबाइल से सभी को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद लोगों ने मिलकर बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश बोरी छोड़कर भागने लगे। हालांकि, इसमें से एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, जिले की पुलिस अन्य जनपदों में चुनाव कराने गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी का फायदा उठाकर चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। तीन दिन पूर्व ही चोर कस्बा के मोहल्ला शक्यआना निवासी एक किसान की सरसों उठा ले गए थे। उसी दिन गांव सेदरिया में सरसों उठाने की घटना को भी अंजाम दिया था।

इससे एक दिन पूर्व बुढ़ाइच के एक किसान के यहां से भी चोरों ने आलू की बोरी उठा लिए थे। इससे ग्रामीणों में भय के साथ-साथ प्रशासन के प्रति रोष भी है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए जिससे बदमाशों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed