फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Case filed in record room for tampering with records

हाथरस : रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों से छेड़छाड़ मामले में मुकदमा दर्ज

Mon, 05 Dec 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Case filed in record room for tampering with records
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व रिकॉर्ड रूम में रखे अभिलेखों में छेड़छाड़ करने के मामले में आरआरके पटल बाबू ने कोतवाली मुरसान में नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया है। राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ को लेकर विगत में अधिवक्ताओं ने हंगामा काटा था। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरआरके ने एनसीआर दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि दो दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों में हेराफेरी किए जाने के मामले को लेकर हंगामा शुरू हो गया। एक अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में बने रिकॉर्ड में कुछ प्रार्थना पत्रों के आधार पर मुआयना करने गए थे। मुआयने के दौरान देखा कि रिकॉर्ड रूम में एमए खान नामक बाहरी व्यक्ति पहाड़पुर के गाटा संख्या 88 में कुछ छेड़छाड़ कर रहा था। अधिवक्ताओं का आरोप था कि यह बाहरी व्यक्ति कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से अभिलेखों में कुछ नामों को बढ़ा रहा था।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेजों में कार्यालय कर्मचारियों की मिलीभगत से बाहरी व्यक्ति द्वारा अभिलेखों में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डीएम अर्चना वर्मा मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। संबंधित दस्तावेजों को भी जांच के लिए अलग रखवा दिया। अब इस मामले में आरआरके रतन सिंह ने कोतवाली मुरसान में एनसीआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमए खान निवासी अलीगढ़ ने ग्राम पहाड़पुर तहसील सिकंदराराऊ के पटवारी बस्ता के मुआयने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उनको मुआयने के लिए बस्ता दिया गया। मुआयने के समय इस व्यक्ति द्वारा अभिलेखों से छेड़छाड़ की गई है। इस आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने बताया कि कोतवाली में एनसीआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed