{"_id":"627420e8b4107606892b7c8b","slug":"hathras-case-filed-for-taking-out-procession-without-permission-hathras-news-ali2908593101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दो दिन पहले बिना अनुमति के जुलूस निकालने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में एक किशोर सहित तीन लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि इस जुलूस में कुछ युवकों ने हथियारों का प्रदर्शन किया था।
परशुराम जयंती के मौके पर शहर में कुछ युवकों ने जुलूस निकाला था। इसकी अनुमति पुलिस प्रशासन से नहीं ली थी। बताते हैं कि इस जुलूस में यह युवक फरसे आदि भी लहरा रहे थे। हालांकि जब पुलिस को जुलूस निकलने की जानकारी मिली थी तो पुलिस सक्रिय हो गई थी, लेकिन तब यह युवक पुलिस को नहीं मिले थे।
अब इस मामले में बुधवार की देर रात पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक किशोर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि इस मामले में तीन लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जुलूस बिना अनुमति के निकाला गया था और इसमें हथियार लहराने की बात भी सामने आई थी। संवाद