{"_id":"604cf6658ebc3e591351d654","slug":"hathras-case-filed-for-shooting-milkman-hathras-news-ali2585441149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दुग्ध व्यवसायी को गोली मारने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दुग्ध व्यवसायी को गोली मारने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला सक्कन के निकट एक दुग्ध व्यवसायी को गोली मारने के मामले में तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की देर शाम को दुग्ध व्यवसायी सद्दाम कुरैशी निवासी मोहल्ला कसाईखाना कस्बा मेंडू को नगला सक्कन के निकट कुछ बाइक सवारों ने घेर लिया और उन पर फायरिंग कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जिला अस्पताल से उनको अलीगढ़ रेफर किया गया। इस मामले में अब तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस नामजदों की तलाश कर रही है।