{"_id":"609979468ebc3ed2002f86d5","slug":"hathras-case-filed-for-selling-sweets-by-opening-shop-in-corona-curfew-hathras-news-ali262840715","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना कर्फ्यू में दुकान खोलकर मिठाई बेचने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू में दुकान खोलकर मिठाई बेचने पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में कुछ दुकानदार कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने में लगे हुए हैं, जबकि पुलिस द्वारा उन्हें बार-बार हिदायत दी जा रही है। इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। इसके चलते कोतवाली सदर पुलिस ने दो मिठाई बेचने वालों के खिलाफ कोरोना महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।
सोमवार की दोपहर को करीब पौने बारह बजे कोतवाली सदर इंस्पेक्टर अरविंद राठी अपनी टीम के साथ बाजारों में कोरोना कर्फ्यू की स्थिति को देख रहे थे। तभी नयागंज स्थित हन्नो लाला रबड़ी वालों की दुकान पर राहुल निवासी मालिन गली लोगों को रबडी व मिठाई बेच रहा था। उस दुकानदार ने मास्क नहीं लगा रखा था।
पुलिस को देखकर शटर बंद करके दुकानदार ग्राहकों के साथ गली में भाग गया। वहीं नयागंज स्थित सादाबादिया डेयरी पर धर्मेंद्र कुमार निवासी साकेत कॉलोनी लोगों को रबड़ी व मिठाई बेच रहा था। पुलिस को देखकर यह दुकानदार भी शटर बंद करके भाग गया। अब दोनों दुकानदारों के खिलाफ कोविड-19 महामारी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।