फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Case filed against three people including woman in Rupkishore murder case

हाथरस : रूपकिशोर हत्याकांड में महिला सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Oct 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Case filed against three people including woman in Rupkishore murder case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दमदपुरा नई कॉलोनी निवासी सरनाम सिंह ने अदालत के आदेश पर अपने बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में अलीगढ़ पनेठी निवासी एक महिला समेत तीन लोगों को नामजद बनाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है।
रिपोर्ट में सरनाम सिंह ने बताया कि उसके पुत्र रूप किशोर को अलीगढ़ के पनेठी निवासी जितेंद्र व सतेंद्र पुत्र रमेश अपने साथ पेंटिंग का काम कराने जयपुर ले गए थे। रूप किशोर की अपने बहनोई संजय से बात होती रहती थी। उसने अपने बहनोई को बताया था कि सतेंद्र व जितेंद्र पर उसके काम का एक लाख रुपया बकाया है। मांगने पर वे जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

24 मई की सुबह जितेंद्र, सतेंद्र, निशा पत्नी जितेंद्र रूप किशोर की हत्या कर उसका शव मोहल्ले में डाल गए। मोहल्ले वालों ने उनका पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई थी। उसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। शनिवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed