फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Car of devotees going to visit Mathura collided with divider, half a dozen people injured

हाथरस : मथुरा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, आधा दर्जन लोग जख्मी

Sun, 23 Jan 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Car of devotees going to visit Mathura collided with divider, half a dozen people injured
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोकिला वन मथुरा जा रहे दर्शनार्थियों से भरी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार आधा दर्जन महिला-पुरुष व बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, कासगंज के लवकुश कॉलोनी निवासी ओंकार सिंह अपने परिवार के साथ कोकिलावन मथुरा शनिदेव महाराज के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार तालाब चौराहे के निकट पहुंची तो कार डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

जिससे कार में सवार लोगों की चीखों को सुनकर लोग आ गए। यहां पर कोतवाली सदर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में ओंकार सिंह, उनकी पत्नी बबिता देवी, बेटी संजना, सोनाक्षी और ड्राइवर अनुज कुमार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed