फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Canter-trolley collision, two seriously injured including driver

हाथरस : कैंटर-ट्रॉला की भिड़ंत, चालक सहित दो गंभीर घायल

Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Canter-trolley collision, two seriously injured including driver
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रुहेरी के निकट ट्रॉला और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कैंटर चालक सहित दो लोग घायल को गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को मार्ग से अलग हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
अलीगढ़ रोड स्थित गांव रुहेरी के निकट रविवार की सुबह एक ट्रॉला बालू लेकर अलीगढ़ की ओर जा रहा था। इस बीच गांव रुहेरी के निकट सामने से आ रहे कैंटर लोडर से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत की तेज आवाज सुनकर मौके पर लोग आ गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कैंटर में फंसे दो घायलों को बाहर निकाला और फिर उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायल कैंटर चालक अनिल कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी मुटेना बुलंदशहर और कैंटर में यात्रा कर रहे श्याम पुत्र बादशाह सिंह निवासी वीरनगर थाना हाथरस जंक्शन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed