{"_id":"605b7d668ebc3e59067db6fa","slug":"hathras-canter-overturned-uncontrollably-three-people-injured-hathras-news-ali2594788155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, तीन लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, तीन लोग जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बाईपास रोड नगला भुस के निकट मंगलवार की रात को एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
सुनील पुत्र करन सिंह निवासी नरहोई (संभल) और सनी पुत्र अनूप निवासी रसूलपुर (संभल) कैंटर लेकर ग्वालियर से लौट रहे थे। आगरा से पहले उसमें देवेंद्र पुत्र कंचन सिंह निवासी सठिया थाना सासनी भी सवार हो गए। इनके अलावा दो अन्य लोग भी कैंटर में सवार हुए। जो दो अन्य लोग कैंटर में सवार हुए, उनमें से एक कैंटर चालक सुनील से बात करने लगा।
इस बीच चालक सुनील ने इन्हीं में से एक व्यक्ति को बातों बातों में कैंटर चलाने के लिए दे दिया। देर रात को नगला भुस पार करते ही बाईपास पर कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। जो व्यक्ति कैंटर को चला रहा था, वह और उसका साथी मौके से भाग गए। इस दौरान सुनील, सनी और देवेंद्र घायल हो गए। इन तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।