{"_id":"6228f4ddf7da9b2ef73e8546","slug":"hathras-candidates-agents-will-monitor-evms-till-the-final-decision-comes-hathras-news-ali286775756","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आखिरी निर्णय आने तक ईवीएम की निगरानी करेंगे प्रत्याशी, एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आखिरी निर्णय आने तक ईवीएम की निगरानी करेंगे प्रत्याशी, एजेंट
विज्ञापन
हाथरस : सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते एमएलसी जसवंत सिंह यादव। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव का कहना है कि सपा के प्रत्याशी व मतगणना एजेंट मतगणना का आखिरी निर्णय आने तक ईवीएम की निगरानी करेंगे। उन्होंने बताया कि वैसे जिले में अभी तक गड़बड़ी की कोई बात सामने नहीं आई है, फिर भी पार्टी के प्रत्याशी व एजेंट पूरी तरह से चौकन्ने हैं। सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी जिले की तीनों सीटें जीतेंगे। वह पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने निर्देश दिया है कि पार्टी के प्रत्याशी व मतगणना एजेंट पूरी तरह से चौकन्ने रहें और डाकमत पत्र व ईवीएम की मतगणना समाप्ति तक निगरानी करें। ऐसे में यहां भी आलाकमान के निर्देश से प्रत्याशियों व मतगणना एजेंटों को अवगत कराया गया है। पार्टी के पदाधिकारी व प्रत्याशी लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्हें जिले में पार्टी ने मतगणना का प्रभारी बनाया है। ऐसे में वह भी मतगणना स्थल पर जाएंगे। यदि जरूरत पड़ी तो अपना गनर वहां नहीं ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह डीएम और एसपी से भी इस बाबत मिल चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि रात्रि होने से पहले मतगणना को पूरा करा लिया जाए। उनके साथ रामनारायण काके, विजय सिंह प्रेमी आदि मौजूद थे। संवाद
इस बार भी एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे जसवंत
हाथरस। सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव एमएलसी भी हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह इस बार भी एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद तैयारी करेंगे। 15 मार्च से एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन होने हैं। संवाद