फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Campaign for respect of Hindi should start from home

हाथरस : घर से ही शुरू हो हिंदी के सम्मान का अभियान

Wed, 11 Aug 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Campaign for respect of Hindi should start from home
हाथरस : जितेंद्र कुमार, शिक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदी केवल हमारी मातृ भाषा ही नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति का अंग भी है। हिंदी को प्रोत्साहन देने की शुरुआत हमें अपने घर से ही करनी होगी। इसके लिए माहौल तैयार करना होगा।
घर में बच्चों को हिंदी लिखने, पढ़ने व बोलने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में सभी कामकाज व पत्र व्यवहार हिंदी भाषा में ही होना चाहिए। यह काम वर्तमान में अंग्रेजी में किया जा रहा है। ‘हिंदी हैं हम’, अभियान के तहत अमर उजाला ने शिक्षक-शिक्षिकाओं से बातचीत की तो उन्होंने यह बातें कहीं। संवाद
विज्ञापन

हिंदी में हम एक-दूसरे से संवाद या विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। इसे प्रोत्साहन देने की जरूरत है। इसकी शुरुआत अपने आप से करनी होगी। खुद हिंदी बोलने के साथ दूसरों को भी हिंदी बोलने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। इसके लिए सभी लोग आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रीतिका शर्मा, प्रधानाचार्य उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज
हिंदी हमारी संस्कृति और राष्ट्र की पहचान भी है। वर्तमान में हावी अंग्रेजी का बाजार हिंदी को कमजोर कर रहा है। इसे बचाने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। हिंदी हमारी संस्कृति की झलक है। हिंदी का प्रचलन और ज्यादा बढ़ाने के लिए जरूरत इस बात की है कि सरकारी कार्यालयों में पूरा कामकाज हिंदी में ही हो।
-डॉ. मीता कौशल, प्राचार्या आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज।
अपनी मातृभाषा से नई पीढ़ी विमुख हो रही है। अंग्रेजी बोलने वाले बच्चे हिंदी से विमुख हो रहे हैं। वह हिंदी में अपनी बात नहीं कह पाते। इन्हें मातृभाषा से परिचित कराने की जरूरत है। यहीं से हिंदी का प्रोत्साहन शुरू होगा। इसके लिए हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी।
-डॉ. मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल भगना
हिंदी से दूर हो रहे बच्चों को अंग्रेजी की बजाय अपनी भाषा में बोलने या विचार प्रकट करने के लिए प्रेरित करना होगा। तभी हिंदी को बढ़ावा मिलेगा। उन्हें हिंदी की अच्छी पुस्तकें पढ़ाई जाएं। इसके लिए घर पर बेहतर माहौल बनना होगा।

-जितेंद्र कुमार शर्मा, शिक्षक

हाथरस : डॉ. मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बघना।  संवाद

हाथरस : डॉ. मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बघना। संवाद- फोटो : HATHRAS

हाथरस : प्रीतिका शर्मा, प्रधानाचार्या आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज।   संवाद

हाथरस : प्रीतिका शर्मा, प्रधानाचार्या आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज। संवाद- फोटो : HATHRAS

हाथरस : डॉ. मीता कौशल, प्राचार्या आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज। संवाद

हाथरस : डॉ. मीता कौशल, प्राचार्या आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed