{"_id":"604cf50d8ebc3ec3982c8b81","slug":"hathras-campaign-against-illegal-sale-of-liquor-hathras-news-ali258543199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन
हाथरस : पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब की दुकान व ढाबों की चेकिंग करती आबकारी विभाग की टीम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव व होली के पर्व को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थलों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने सिकंदराराऊ क्षेत्र में यह अभियान चलाया। टीम ने बस अड्डे पर देसी, विदेशी और बीयर की दुकानों पर जांच की। टीम ने आबकारी अभिलेखों के साथ शराब की बोतलों पर चस्पा बार कोड का भी परीक्षण किया।
सिकंदराराऊ रोड स्थित सोरों जी ढाबा, ठाकुर ढाबा, जय गंगे ढाबा, अलीगढ़-एटा रोड स्थित शिव शक्ति ढाबा और गौरव ढाबा को चेक किया गया। ढाबा संचालकों को शराब की अवैध बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी गई।