{"_id":"616333688ebc3e0c3f5dee6a","slug":"hathras-by-cleaning-the-police-celebrated-the-nectar-festival-of-freedom-hathras-news-ali27541325","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : साफ-सफाई कर पुलिस ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : साफ-सफाई कर पुलिस ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालय, शाखाओं, थानों, चौकी और फायर स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा बैरकों, कार्यालय एवं आवासीय और अनावासीय भवनों के परिसरों एवं उनके आसपास सफाई कर प्लास्टिक व अन्य प्रकर के कूडे़-कचरे को हटाया गया। इस दौरान आवासीय और अनावासीय भवनों में लगे कूलरों और पंखों की भी सफाई की गई। इस दौरान निकले गीले व सूखे कूडे़ व कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर पूर्ण सावधानी बरतते हुए समुचित तरीके से यथास्थान पहुंचाया गया।
परिवहन शाखा, थानों, चौकी, फायर स्टेशन और यूपी 112 के वाहनों की भी सफाई की गई। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना, लोगों को संगठित करना और स्वच्छ भारत की पहल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। संवाद