{"_id":"61abc6b7bbc403580e1dff35","slug":"hathras-buses-of-other-depots-passing-through-the-city-passengers-are-getting-relief-hathras-news-ali2797701194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर से गुजर रही अन्य डिपो की बसें, यात्रियों को मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर से गुजर रही अन्य डिपो की बसें, यात्रियों को मिल रही राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बाईपास के दोनों छोरों पर रोडवेज कर्मियों की तैनाती होने से शहर के अंदर से अन्य डिपो की बसें भी गुजर रही हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। बाईपास पर आए यात्रियों व परिचालकों के बसें सीधे निकालने को लेकर विवाद हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि ओवर ब्रिज बनने के बाद अन्य डिपो की बसें बाईपास से सीधे गुजर रही थीं। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर परिवहन विभाग ने बाईपास के दोनों छोर पर रोडवेज के कर्मियों की तैनाती की गई। इसके बारे में संबधित डिपो के अफसरों को अवगत कराया गया। अब सर्दी के मौसम में अन्य डिपो की बसें शहर के अंदर से गुजर रही हैं। इससे यात्री गंतव्य तक की दूरी आसानी से तय कर रहे हैं।
बाईपास पर आए दिन हो रहा झगड़ा
अलीगढ़ से आगरा जाने वाली बसों में सवार यात्री शहर की बजाय सीधे बाईपास से गुजराने के लिए चालक परिचालकों पर दबाव बना रहे हैं। इस कारण आए दिन बसों में झगड़ा भी हो रहा है। साथ ही यात्री अपनी परेशानी को बताते हुए रोडवेज के आला अफसरों को भी फोन कर रहे हैं। इसे लेकर अधिकारी टेंशन में है।