फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bus collides with bike, youth dies

हाथरस: बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bus collides with bike, youth dies
हाथरस: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : HATHRAS
अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

मथुरा रोड ओढ़पुरा के निकट बारात की बस की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल.
हतीसा पुल के निकट प्राइवेट बस की टक्कर से घायल हुए एक बाइक सवार को ले गए आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मथुरा रोड पर ओढ़पुरा के निकट बरात की बस ने एक बाइक को रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मथुरा रोड पर हतीसा पुल के निकट प्राइवेट बस की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार को लोग आगरा ले गए।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी सोनू सिंह (35) पुत्र किशोरी लाल और कैमार निवासी राकेश शर्मा पुत्र गिर्राज किशोर शनिवार की सुबह बाइक पर से शनि मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से दर्शन कर शाम को दोनों युवक लौट रहे थे। इसी बीच ओढ़पुरा तिराहा के निकट कासगंज से मथुरा बारात लेकर जा रही बस ने इनकी बाइक को रौंद दिया। इससे सोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बरात की बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को चीरघर में रखवाया गया है। वहीं घायल को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरा सड़क हादसा बाईपास हतीसा के निकट हुआ। यहां पर घायल हुए चंदपा क्षेत्र के बाइक सवार को लोग इलाज के लिए आगरा ले गए। वहीं तीसरा सड़क हादसा कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा बाईपास पुल के पास हुआ। जिसमें कैंटर की टक्कर से बाइक सवार संजय निवासी नई बस्ती मिननरी रोड एदमादपुर घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चौथा सड़क हादसा कोतवाली चंदपा क्षेत्र के पास हुआ। यहां पर घायल हुए बाइक सवार को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed