{"_id":"62af61880c0a130b8e2d74c8","slug":"hathras-bus-collided-with-trolley-12-passengers-injured-five-in-critical-condition-sikandhra-rahu-news-ali2942564184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रॉला से टकराई बस, 12 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रॉला से टकराई बस, 12 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर
विज्ञापन
हाथरस : कासगंज रोड पर ट्रॉला से टक्कर के बाद बस में फंसे यात्री। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
बरेली जा रही डग्गामार डबल डेकर (दोमंजिला) बस शनिवार की रात्रि लगभग ढाई बजे कासगंज रोड पर ओवरटेक करने की कोशिश में खाद से भरे ट्रॉला से टकरा गई। दुर्घटना में चालक सहित बस सवार 12 यात्री घायल हो गए। पांच को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। दुर्घटना में बस का चालक की तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रॉला भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसका चालक भी घायल हो गया। जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय बस में सवार यात्री नींद में थे। टक्कर लगने से सभी तेजी से आ गिरे और सामने की सीटों से टकराकर घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
कासगंज मार्ग पर जयपुर से बरेली और टनकपुर तक रात्रि में बड़ी संख्या में डबल डेकर डग्गामार बसें चलती हैं। सिकंदराराऊ से यह बसें रात्रि में ही गुजरती हैं। शनिवार की रात को एक बस ने सिकंदराराऊ से तीन किमी आगे कासगंज रोड पर गांव नगला जलाल बिजलीघर के पास एक वाहन को ओवरटेक किया। इस दौरान समाने से खाद से भरा एक ट्रॉला आ गया, जिससे बस के चालक के हाथ-पांव फूल गए और ट्रॉला का अगला हिस्सा बस की चालक साइड से टकरा गया। हड़बड़ाया ट्रॉला चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाया, जिससे ट्रॉला साइड में लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर की आवाज से रात्रि में ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गए। किसी तरह घायलों को बस से निकालकर सीएचसी भेजा गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कराया।
घायलों में रफत खां (38 वर्ष) पुत्र तसब्बर खां निवासी शहबाजपुर, मोहम्मद आशिक (45 वर्ष) पुत्र हनीफ निवासी पीलीभीत, पिंकू मीना (25 वर्ष) पुत्र शिवपाल मीना निवासी जिला टौंक राजस्थान, पप्पूलाल (28 वर्ष) पुत्र मीना निवासी टौंक राजस्थान, आरिफ खां (45 वर्ष) पुत्र सहीर खां निवासी पीलीभीत, यामीन (28 वर्ष) पुत्र खलील अहमद निवासी पीलीभीत, सूरज (35 वर्ष) पुत्र तेजराम निवासी पीलीभीत, अनवर (28 वर्ष) पुत्र वसीम निवासी भीलवाड़ा राजस्थान, बबलू (30 वर्ष) पुत्र लालता प्रसाद निवासी पीलीभीत को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच को रात्रि में ही गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। किसी पक्ष ने कोतवाली में दुर्घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद