{"_id":"6352f023a6a96a5a2b104f2a","slug":"hathras-budget-received-for-special-repair-of-five-roads-in-the-district-hathras-news-ali303197190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में पांच सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में पांच सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए मिला बजट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पांच सड़कों की लोक निर्माण विभाग द्वारा विशेष मरम्मत कराई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद अगले माह से काम शुरू होगा। पहली किस्त के रूप में शासन से पांच सड़कों को दुरुस्त करने के लिए बजट दिया गया है। दूसरी किस्त में अन्य सड़कों के लिए भी बजट मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि जिले में नये वित्तीय वर्ष में किसी सड़क के निर्माण को मंजूरी नहीं मिली है। इस कारण लोगों की राह मुश्किल भरी है। लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ता है। अब शासन स्तर से मूलभूत सुविधाओं पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। हाथरस लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में 26 सड़कों के कायाकल्प का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। इसमें वर्तमान में पांच सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन से डेढ़ करोड़ रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को मिल गया है। बजट मिलने के बाद लोनिवि के अधिकारी टेंडर प्रक्रिया में जुट गए हैं। संवाद
इन सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत
राया-सादाबाद से एदलपुर तक डेढ़ किलोमीटर तक, नगला रति हसायन, गड़ौला मार्ग से बकायन तक, सासनी-जसराना-मडराक मार्ग से सांदलपुर तक, सासनी-कैलोरा मार्ग से अजरोई होते हुए दरकौली खोरना तक, सासनी इगलास मार्ग से दिनावली तक, दरियापुर कटरा से शंकरपुर तक मार्गों की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
शासन पांच सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए मार्गो पर जल्द से जल्द विशेष मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
-राजेश कुमार निगम, अधिशासी अभियंता लोनिवि