{"_id":"61082e048ebc3e8445603525","slug":"hathras-bsp-s-brahmin-conference-postponed-satishchandra-mishra-will-not-come-hathras-news-ali269704133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन स्थगित, नहीं आएंगे सतीशचंद्र मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन स्थगित, नहीं आएंगे सतीशचंद्र मिश्रा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले मंगलवार को आयोजित होने वाला ब्राह्मण सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। इसमें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद सतीशचंद्र मिश्रा को शिरकत करनी थी। सम्मेलन के लिए बसपाइयों की तैयारियां धरी रह गईं।
उल्लेखनीय है कि ब्राह्मण समाज को फिर से पार्टी से जोड़ने के लिए बसपा स्थान-स्थान पर ब्राह्णण सम्मेलन का आयोजन कर रही है। यहां भी यह सम्मेलन तीन अगस्त को आयोजित होना था। इसके लिए मुरसान गेट स्थित शिवा गार्डन का स्थान नियत किया गया था। इसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सदस्य सतीशचंद्र मिश्रा को भाग लेना था।
पार्टी के स्थानीय नेता इसके लिए तैयारी कर रहे थे कि सोमवार की शाम को आलाकमान से नेताओं को यह जानकारी मिली कि अब सतीशचंद्र मिश्रा नहीं आएंगे और सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। इस सिलसिले में बसपा के जिलाध्यक्ष महेशबाबू कुशवाहा का कहना है कि सतीशचंद्र मिश्रा के अन्य कार्यक्रम लगे हैं और व्यस्तता के चलते यह सम्मेलन स्थगित किया गया है। अगला कार्यक्रम जब भी फाइनल होगा, तब इस बारे में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कुछ कोऑर्डिनेटरों का विरोध करने की की थी चेतावनी
हाथरस। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि बसपा से हाल में ही निष्कासित किए गए नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बंटी भैया ने यह चेतावनी दी थी कि कुछ कोऑर्डिनेटरों का इस सम्मेलन में विरोध किया जाएगा और उन्हें हाथरस में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। विरोध को लेकर एक बैठक भी हुई थीं। वहीं इसे लेकर बसपा जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा का कहना है कि पार्टी के कार्यक्रम को कोई नहीं रोक सकता था। मिश्रा का कार्यकम उनकी व्यस्तता के चलते निरस्त हुआ है। किसी की चेतावनी के चलते नहीं। संवाद