{"_id":"5e63e7998ebc3eebc817fbaf","slug":"hathras-bsa-suspended-assistant-teacher-involved-in-solver-gang-hathras-news-ali228633375","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सॉल्वर गैंग में शामिल सहायक अध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सॉल्वर गैंग में शामिल सहायक अध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बीएसए ने दो सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया है। इसमें वह अध्यापक भी शामिल है, जो यूपी बोर्ड परीक्षा के सॉल्वर गैंग में शा मिल था।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुरसान के बंका स्थित चौधरी चरन सिंह इंटर कॉलेज से पुलिस ने यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक सॉल्वर गैंग पकड़ा था। इसमें बागला इंटर कॉलेज के एक प्रवक्ता के अलावा मुरसान के गांव खोंदुआ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक दिनेश कुमार भी शामिल था। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
अब बीएसए ने उक्त सहायक अध्यापक दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं बीएसए ने सिकंदराराऊ के नगला जलाल में तैनात अध्यापक मोहम्मद परवेज को भी निलंबित कर दिया है। उस पर 20 फरवरी को सुपरविजन के समय एआरपी अभद्रता करने, बाइक में आग लगाने की धमकी देने और बाइक की चाबी आदि छीनने का आरोप है।