फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BSA suspended a clerk posted in Mursan

हाथरस: मुरसान में तैनात एक लिपिक को बीएसए ने किया निलंबित

Sun, 08 Nov 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BSA suspended a clerk posted in Mursan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गंभीर आरोपों के चलते बीएसए ने एक वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया है। उस पर नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा पंजिका तैयार करने के नाम पर प्रति शिक्षक ढाई हजार रुपये मांगने और डराने-धमकाने जैसे आरोप थे।
बीएसए मनोज कुमार मिश्र के पास यह शिकायत पहुंची थी कि मुरसान बीईओ ऑफिस में तैनात वरिष्ठ सहायक शिवकुमार द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों से योगदान आख्या प्रति हस्ताक्षरित कराने और उनकी सेवा पंजिका तैयार करने के नाम पर ढाई-ढाई हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी शिकायत मिली थी कि इस लिपिक ने कई तथ्यों को छिपाकर नियम विरुद्ध लिपिक पद पर नौकरी हासिल की है। पहले भी उसे कई बार चेतावनी दी गई थी लेकिन उसकी कार्यशैली में बदलाव नहीं आया। इस पर बीएसए ने इस लिपिक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed