{"_id":"61ce012744254d1a121c68ce","slug":"hathras-bsa-learned-the-reality-of-teaching-by-teaching-children-in-school-hathras-news-ali2819138139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर बीएसए ने जानी शिक्षण की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर बीएसए ने जानी शिक्षण की हकीकत
विज्ञापन
हाथरस : गांव शेखूपुर मदन में स्कूल का निरीक्षण करतीं बीएसए। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शाहीन ने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान शिक्षण कार्य की हकीकत जानने के लिए बच्चों को पढ़ाया और कुछ सवाल भी पूछे। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एमडीएम की गुणवत्ता को भी बीएसए ने परखा।
बृहस्पतिवार को बीएसए शाहीन ने विकास खंड हाथरस के स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय शेखूपुर मदन में निरीक्षण के दौरान छात्र पंजीकरण 36 के सापेक्ष 10 बच्चे ही उपस्थित मिले। यहां बच्चों से पढ़ाई के संबंध में बातचीत करते वक्त बीएसए ने उन्हें पढ़ाया भी। प्राथमिक विद्यालय हाथरस जंक्शन में 216 के सापेक्ष 116 बच्चे मिले मौजूद मिले।
यहां बन रहे एमडीएम की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। संविलियन विद्यालय रामपुर में 244 के सापेक्ष 168 बच्चे बीएसए को मौजूद मिले। निरीक्षण में मिलीं खामियों को दूर करते हुए छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश बीएसए ने दिए। संवाद