फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Brother-in-law's sister's death after falling from roof

हाथरस: साली की शादी में आए जीजा की छत से गिरकर मौत

Sun, 08 Mar 2020 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Brother-in-law's sister's death after falling from roof
हाथरस: कांशीराम कॉलोनी में एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत के बाद जिला अस्पताल में लगी भीड़ व विलाप क - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में साली की शादी में आए जीजा की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई इससे खुशियों की जगह मातम छा गया। युवक के शव को उसके परिजन अपने गांव ले गए।
स्थानीय कांशीराम कॉलोनी निवासी राजू की लड़की की शनिवार को शादी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए राजू का बड़ा दामाद बॉबी (24 वर्ष) पुत्र बेनामी निवासी गांव बाटी वृंदावन मथुरा भी आया था। सभी लोग शादी के उल्लास में डूबे थे तो इसी दौरान वहां तीसरी मंजिल स्थित राजू के घर से बॉबी गिर गया। नीचे गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर काफी भीड़ लग गई और खुशियों की जगह मातम छा गया। आनन-फानन में उसे उसके रिश्तेदार व अन्य लोग जिला अस्पताल लेकर आए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। काफी देर तक कोहराम मचा रहा। बाद में परिजन शव को अपने गांव ले गए। कॉलोनी में मातम छाया रहा। बाद में जैसे-तैसे बिना उल्लास के ही शादी की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed