{"_id":"62c45e9c65193e0dee192028","slug":"hathras-broke-the-glass-of-roadways-bus-assaulted-the-operator-sadabad-news-ali295385530","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोडवेज बस का शीशा तोड़ा, परिचालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोडवेज बस का शीशा तोड़ा, परिचालक से मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बरौस टोल प्लाजा के निकट रोडवेज बस में सफर करने को लेकर परिचालक और कुछ युवकों में विवाद हो गया। बस में चढ़ने से मना करने पर युवकों ने शीशा तोड़ दिया और परिचालक से मारपीट की। परिचालक ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है।
परिचालक गोविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे रोडवेज बस संख्या यूपी 81 बीटी 6204 आगरा से लेकर अलीगढ़ जा रहा था। बरौस टोल प्लाजा के निकट तीन युवक बस में चढ़ने का प्रयास करने लगे। परिचालक ने मना किया तो तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बस का शीशा तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।