फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Brainstormed on the success of Mission Indradhanush

हाथरस : मिशन इंद्रधनुष की सफलता पर किया मंथन

Thu, 24 Feb 2022 11:20 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Brainstormed on the success of Mission Indradhanush
हाथरस : मिशन इंद्रधनुष को लेकर आयोजित कार्यशाला में मौजूद अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के तहत नि:शुल्क टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा राणिनीति तैयार की जा रही है। इसके तहत शहर के एक निजी होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आईएमईआई पर आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने पर जोर दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि आईएमआई चलने से पहले हमें एक बार पुन: शून्य से दो साल तक के बच्चों का सर्वे कराना होगा। तभी हम छूटे हुए बच्चों का वास्तविक संख्या निकाल पाएंगे। 28 तारीख तक सभी ब्लॉक अपना माइक्रो प्लान तैयार कर लेंगे।
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ एसआरसी डॉ. विकास गुप्ता द्वारा इंटेंसिफाइड मिशन इंद्रधनुष अभियान की तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया। एसएमओ डॉ. प्रीति रावत ने अभियान के दौरान पूरी की जाने वाली औपचारिकताओं की जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश गोयल ने कोल्ड चेन को व्यवस्थित रखने का तरीका बताया। कार्यशाला में सभी एमओआईसी, एचईओ, कोल्ड चेन हैंडलर, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरणों में चलेगा अभियान
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान तीन चरणों में चलेगा। तीन चरणों में चलने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 का प्रथम चरण सात मार्च से शुरू होगा। दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा चरण दो मई से शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान ईंट भट्ठों और दुर्गम क्षेत्रों में विशेष रूप से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed