फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Both the animal smugglers arrested in the encounter were sent to jail

हाथरस : मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दोनों पशु तस्करों को भेजा जेल

Thu, 09 Jun 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Both the animal smugglers arrested in the encounter were sent to jail
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए दोनों पशु तस्करों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह दोनों शातिर बदमाश हैं और दोनों पर पशु चोरी, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमला करने जैसे कई मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव फरौली के निकट बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे मेटाडोर में सवार पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इन बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग की थी और मेटाडोर से टक्कर मारकर पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद यह दोनों बदमाश मेटाडोर छोड़कर निकट के खेतों में छिप गए थे।
विज्ञापन

मेटाडोर में एक भैंस बंधी थी और इसे यह चंदपा से चोरी कर लाए थे। इसके बाद पुलिस ने इनकी घेराबंदी की थी। बुधवार की रात्रि में करीब आठ बजे के लगभग फरौली में ही निकट खेत में छिपे बैठे इन बदमाशों से फिर पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस की फायरिंग में इन दोनो के पैर में गोली लग गई थी। पुलिस इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां इन्होंने अपने नाम सद्दाम निवासी मीरपुर थाना खुर्जा नगर जिला बुलंदशहर व निजामुद्दीन निवासी शहजादपुर नदरई कासगंज बताए थे। दोनों शातिर बदमाश हैं। इन पर गोवध अधिनियम, पशु चोरी, जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं। सद्दाम पर इस तरह के 17 मुकदमे और निजामुद्दीन पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से कई मुकदमे जिले के अलग-अलग थानोें में दर्ज हैं। पहले भी पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर चुकी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश किया। वहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed