फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Board exams will be made completely copy-free: Gulab Devi

हाथरस : पूरी तरह नकलविहीन कराई जाएंगी बोर्ड परीक्षा : गुलाब देवी

Sat, 05 Nov 2022 11:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Board exams will be made completely copy-free: Gulab Devi
हाथरस : युवा समारोह के मौके पर झंडारोहण करतीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग महानिदेशक स्कूल शिक्षा के अधीन होने पर कहा है कि दोनों ही विभाग और अच्छे तरीके से चलेंगे। दोनों विभाग पूरे नियंत्रण में रहेंगे। सारी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित चलेंगी। उन्होंने बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन कराए जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा कहीं पर भी नकल नहीं कर सकता। सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। पहले भी कोई नकल नहीं कर पाया। जिसने भी हरकत की, उस पर रासुका लगी और जेल भेजा गया। ऐसी ही व्यवस्था इस बार होगी।
वह यहां माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय युवा समारोह में शिरकत करने आई थी और पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान पर हमारी हर जगह तैयारी चल रही है। काफी संख्या में हमारे विद्यालय तैयार हैं। डिजिटल को लेकर जो कुछ जरूरत है, वह सब मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के विकास के लिए तमाम तरह के पोर्टल शुरू किए गए हैं, जिनसे बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होगा।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में जो हमारी शिक्षा की नीति 2020 चल रही है, उसके आधार पर सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बच्चों के विकास के लिए हमने तमाम पोर्टल जारी किए हैं, जिससे बच्चों की हर प्रकार के व्यक्तित्व का विकास होगा। हमें पोर्टल के माध्यम से यह भी पता लगेगा कि कहां पर कितने विद्यालय हैं। इस क्षेत्र में कहां विद्यालय हैं, क्या उनकी आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी पोर्टल के माध्यम से कौन से पुस्कालय में कहां-कहां कौन सी पुस्तकें उपलब्ध हैं, यह भी बच्चों को पता चल सकेगा। वह चाहे प्रतियोगिता से संबंधित हो, उनके विषय से संबंधित हो, चाहे धर्म ग्रंथ से संबंधित हों, सारा पोर्टल के माध्यम से उनके सामने आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed