{"_id":"6261abef08e3f91e3f0ee946","slug":"hathras-blood-component-unit-will-be-started-in-district-hospital-next-month-hathras-news-ali289810610","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला अस्पताल में अगले माह शुरू हो जाएगी रक्त अवयव इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला अस्पताल में अगले माह शुरू हो जाएगी रक्त अवयव इकाई
विज्ञापन
हाथरस : बीसीएसयू के लिए तैयार किया गया कक्ष। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अगले माह के पहले सप्ताह में जिले में बीसीएसयू (रक्त कंपोनेंट एवं सेपरेशन यूनिट) शुरू हो जाएगी। इसके लिए भवन तैयार हो चुका है और अब केवल उपकरण आना शेष है। इसके चालू होने से जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक से ही लोगों को रक्त के अवयव प्लेटलेट्स, आरबीसी और प्लाज्मा मिलने लगेंगे। मरीजों व उनके तीमारदारों को इसके लिए बाहर नहीं जाना होगा। शासन के निर्देश के बाद अधिकारी इस यूनिट को शुरू कराने में तेजी से जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में बागला जिला अस्पताल परिसर में करीब एक दशक से ब्लड बैंक तो स्थापित है, लेकिन यहां रक्त के अलावा रक्त के अन्य अवयव जैसे प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी नहीं मिलते। इसकी वजह से मरीजोें को आपातकालीन स्थिति में काफी मुश्किल होती है। इसके लिए तीमारदारों को अपने मरीज को या निजी अस्पताल में ले जाना पड़ता है या फिर जिले से बाहर ले जाना पड़ता है। कई बार तो रक्त के यह अवयव समय पर न मिलने से काफी मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
पिछले दिनों यह आदेश आया कि जिले में बीसीएसयू स्थापित की जाए। इन निर्देशों का पालन करने में यहां का स्वास्थ्य महकमा जुट गया। इसके लिए ब्लड बैंक में ही दूसरा कक्ष बना लिया गया है। अब केवल उपकरण आने बाकी हैं। वहीं निदेशक ( चिकित्सा उपचार) ने जिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस यूनिट को मई के प्रथम सप्ताह तक क्रियाशील कर लें। इसके सिविल व विद्युत कार्यों को एक सप्ताह के अंदर पूरा करा लें। यूनिट से संबंधित उपकरणों की उपलब्धता की भी निगरानी करें। संवाद
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर यह यूनिट मई के पहले सप्ताह तक क्रियाशील कर दी जाएगी। अब केवल उपकरण आना शेष है। इसे स्थापित करने लिए पूरी निगरानी की जा रही है।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल।