{"_id":"5f415a908ebc3eabed24c5aa","slug":"hathras-blessing-of-gajanan-on-ganesh-chaturthi-grand-decorations-in-temples-hathras-news-ali2418211195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गणेश चतुर्थी पर बरसी गजानन की कृपा, मंदिरों में हुए भव्य शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गणेश चतुर्थी पर बरसी गजानन की कृपा, मंदिरों में हुए भव्य शृंगार
विज्ञापन
हाथरस: गणेश चतुर्थी के मौके पर आरती करते श्रद्धालु।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गणेश चतुर्थी के मौके पर बृज की देहरी पर लंबोदर की कृपा बरसी। शहर के देवालयों में सुबह से भक्ति की बयार बही। सुबह गणेश मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई तो शाम को अलौकिक शृंगार किए गए। इस बार कोरोना काल के चलते शोभायात्रा व अन्य सार्वजनिक आयोजन नहीं हो सके। भक्तों ने घरों में प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की।
बता दें कि गणेश चतुर्थी को घरों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। अनंत चतुर्दशी को प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। शनिवार की सुबह घरों में विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। शहर के घंटाघर स्थित गणेश मंदिर, तरफरा रोड गणेश मंदिर में सुबह ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शाम को विग्रहों के अलौकिक शृंगार किए गए और भोग लगाया गया। गणेश वंदना के साथ आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर, होली वाली गली स्थित गणेश मंदिर, सीकनापान गली स्थित गणेश-लक्ष्मी मंदिर में भव्य शृंगार किए गए। नवीपुर रोड स्थित जीपीएस स्कूल में पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। लड्डुओं का भोग लगाया गया। आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवीन शर्मा, उदिशा शर्मा, इस्तिता शर्मा, कोआर्डिनेटर नेहा गुप्ता, आरती भदौरिया, अशोक चक्रवर्ती, प्रिया शर्मा, अंजू कश्यप, प्रिया शर्मा, अशा, खुशबू आदि मौजूद थे।