फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Blankets distributed to the needy to avoid cold wave

हाथरस : शीतलहर से बचने के लिए जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

Sun, 26 Dec 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Blankets distributed to the needy to avoid cold wave
हाथरस : अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले जरुरतमंदों को कंबल वितरित करते विनोद चौधरी व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शनिवार को शहर के बागला कॉलेज मार्ग पर गांधी पार्क के निकट जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों को कंबल के साथ-साथ मास्क भी वितरित किए गए। कंबल पाने के बाद वहां मौजूद जरूरतमंद लोगों के चहरों पर मुस्कान आ गई।
समाजसेवी विनोद चौधरी ने कहा ऐसे में जब शीतलहर से पूरा जन-जीवन ठिठुरा हुआ है तो जरूरतमंद लोगों को कंबल, गरम कपड़े और अलाव आदि की बेहद जरूरत है। इससे इन लोगों को सर्दी से बचाव करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर शिव कुमारी ने कहा कि अमर उजाला सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकर भाग लेता है। इससे समाज में काफी अच्छा संदेश जाता है। यह कंबल जरूरतमंदों को आने वाले दिनों में शीतलहर से बचाने में मददगार होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों को मास्क भी वितरित किए गए और लोगों को इसे लेकर भी आगाह किया गया कि कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन के रूप में आ रहा है। इससे बचाव के लिए कोविड की गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। इस मौके पर नैंसी कुमारी, सुरेखा, आकांक्षा, सुबेक्षा, राजीव कौशिक, गोमा देवी, गुड्डी देवी, संजय, रंजीत,, सुरजीत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed