{"_id":"61a7b56d13500b093c776279","slug":"hathras-bjp-will-win-more-than-300-seats-in-2022-maurya-sadabad-news-ali2795150174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 2022 में 300 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 2022 में 300 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : मौर्य
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह के छविचित्र के साथ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व अन्य अत?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य ने कहा कि 2022 में यूपी में भाजपा की ही सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमारी टक्कर किसी दल से नहीं है। हमें मालूम है कि आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बनना फिर से तय है। देश के किसान भाजपा के साथ हैं।
महंगाई के सवाल पर बेबीरानी ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में कोई महंगाई की बात नहीं कर रहा है। जनता में केवल भाजपा की सरकार बनने को लेकर उत्साह है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अभिनेत्री सोनाली फोगाट ने कहा कि उन्हें शुरू से ही समाजसेवा करने का शौक था।
इसी वजह से वह भाजपा से जुड़ीं और पिछले 15 साल से भाजपा के साथ ही काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें देश को लूटने का काम करती थीं, लेकिन अब ऐसी सरकार हैं, जिसके प्रधानमंत्री ने कहा है कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा।
विज्ञापन
महिलाओं के आरक्षण की शुरुआत भाजपा ने ही की थी। आज हरियाणा में एक हजार लड़कों पर एक हजार चौबीस लड़की हैं। भाजपा ने महिला थाने खुलवाए और पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को अग्रणी देश की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।