फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP will take the upcoming programs of the party to the booth

हाथरस : पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को बूथ तक पहुंचाएंगे भाजपाई

Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP will take the upcoming programs of the party to the booth
हाथरस : बैठक में उपस्थित भाजपाई। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को कार्यशाला कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजा वर्मा, मंडल प्रभारी एवं खादी ग्रामोद्योग के सदस्य आचार्य महेंद्र सिंह रहे। कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी हाथरस शहर के पूर्व व वर्तमान जिला और शहर के पदाधिकारी, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प के संयोजक एवं अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र का शुभारंभ आचार्य महेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने के लिए काम करें। साथ पार्टी के जो भी कार्यक्रम आए हैं, उनको जनता तक पहुंचाने का कार्य सभी कार्यकर्ता मिलकर करेंगे। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राजा वर्मा ने पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों को बूथ तक पहुंचा
विज्ञापन

ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत से करने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में कई प्रभावशाली निर्णय लिए हैं, जिससे जनता, किसान व्यापारी, एवं हर वर्ग को लाभ हुआ है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में बहुत अहम मुद्दों पर काम हुआ है। पांच अगस्त से 15 अगस्त तक सभी कार्यकर्ता खाद्यान्न वितरण का कार्य करेंगे। टीकाकरण के कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। जो लोग वैक्सीन से वंचित रह गए हैं, उनको वैक्सीन लगवाएंगे। सरकारी सरकारी गल्ले की दुकान पर भाजपा के केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई थैलों में खाद्यान्न वितरण में उपस्थिति में कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता के बीच में मोदी सरकार द्वारा कई अहम योजनाओं का लाभ जनता को सीधे उनके खाते में पहुंचाया जा रहा है। अंत में भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रामकुमार माहेश्वरी, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, देवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, रमेश राजपूत, अशोक गोला, दिनेश शर्मा, अर्जुन वाल्मीकि, हरीश सेंगर, हरपाल वर्मा, भूपेंद्र कौशिक, बंशी पंडित, गौरव कांत, नरेश ठाकुर, नारायण लाल, मुकेश सोनी, रजत अग्रवाल, जितेंद्र प्रधान, मोहित शर्मा, सुनील वर्मा, सुरेश चौधरी, विपुल सिंघानिया, अमित ठाकुर, धीरज जैन, मोरमुकुट गुप्ता, प्रदीप सिंह, गोपाल वार्ष्णेय, हरीशंकर राणा, विशाल ठाकुर, हुमायूं खान, यश शर्मा, दिनेश माहौर, रमन माहौर, अखिलेश गुप्ता, लीलावती पुंढीर, श्वेता दिवाकर, राजकुमारी चौहान, संध्या आर्य, शालिनी पाठक, संतोष जोशी, बबली सिंह, रूमी अग्रवाल, पूनम शर्मा, प्रदीप शर्मा, पंडित अशोक शर्मा, पवन गुप्ता, श्री भगवान वर्मा, गोपाल चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed