{"_id":"612e6ba68ebc3ebead050bc5","slug":"hathras-bjp-will-prepare-micro-plan-in-each-assembly-constituency-hathras-news-ali2720071197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भाजपा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तैयार करेगी माइक्रो प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भाजपा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तैयार करेगी माइक्रो प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव भारद्वाज
हाथरस। भाजपा ने कार्यक्रमों के जरिये चुनावी बिगुल बजा दिया है। हर विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तैयारियों पर प्रदेश नेतृत्व की सीधी निगाह है। भाजपा आलाकमान द्वारा पदाधिकारियों को कार्य योजना भी सौंपी चुकी है। जिले में पूरनपुर और बदायूं से दो विस्तारकों की तैनाती हो गई है। विधानसभा के प्रभारी भी तय हो गए हैं। संयोजक उसी विधानसभा क्षेत्र के तय किए जाएंगे। पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से सर्वेयर टीम ने तीन नामों को आलाकमान को सौंपा है। इन नामों पर प्रदेश की कोर कमेटी रणनीति तय करेगी। जल्द ही प्रबुद्ध सम्मेलन के आयोजन पर भी विचार चल रहा है। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा चुनाव टिकट वितरण में विस्तारक, प्रभारी और संयोजकों की रिपोर्ट के आधार पर व राष्ट्रीय स्तर पर कराए जा रहे सर्वे को भी आधार मानेगी। खास बात यह है कि पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देने की है। प्रभारी संयोजक और विस्तारक जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जातिय समीकरण, मौजूदा विधायक की छवि, संभावित जिताऊ दावेदारों के नाम, कार्यकर्ता की स्थिति स्थानीय समस्या और उनके समाधान के तरीके से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराएंगे। वे प्रभावशाली लोगों से संपर्क करेंगे।
नाराज कार्यकर्ता को मनाने व पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, बूथ प्रबंधन से लेकर चुनावी प्रबंधन तक प्रदेश संगठन को रिपोर्ट देंगे। प्रदेश की कोर कमेटी प्रभारी संयोजक और विस्तारक की रिपोर्ट के आधार पर संबधित विधानसभा क्षेत्र की चुनावी रणनीति तय करेगी। संवाद
विज्ञापन
दो से तीन नामों का होगा पैनल
हाथरस। विधानसभा क्षेत्र में दो से तीन दावेदारों के नाम का पैनल प्रदेश की कोर कमेटी तय करेगी। इसके लिए पहले जिले व क्षेत्र से पैनल मांगा गया है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व एक-एक सीट पर नामों के पैनल को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखेगा। संवाद
विस्तारक ने दो विधानसभा क्षेत्रों में डाला डेरा
हाथरस। भाजपा द्वारा जिला स्तर पर ही उसी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक तय किए जाएंगे। वर्तमान में जिले में दो विस्तारकों ने डेरा डाल दिया है। सिकंदराराऊ विधानसभा के लिए पूरनपुर निवासी अवधेश सिंह, हाथरस विधानसभा के लिए जितेंद्र सोनकर निवासी बदायूं को विस्तारक की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा सिकंदराराऊ विधानसभा के प्रभारी अलीगढ़ निवासी सुनील पांडेय, हाथरस विधानसभा के लिए अलीगढ़ निवासी चौ. नत्थी सिंह, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए मथुरा निवासी तेजवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व सांसद व पूर्व जिलाध्यक्ष के अलावा वर्तमान में को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन भी हैं। संवाद
जिले में दो विस्तारक आ गए हैं। सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में अवधेश सिंह, हाथरस विधानसभा क्षेत्र के जितेंद्र सिंह की विस्तारक जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भी तय किए जा चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र के संयोजक उसी क्षेत्र के तय किए जाएंगे।
-गौरव आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा।