फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP will decide the path of Mission 2022 through social media

हाथरस : भाजपा तय करेगी सोशल मीडिया से मिशन 2022 की डगर

Wed, 13 Oct 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP will decide the path of Mission 2022 through social media
भाजपा के सोशल मीडिया के सह प्रमुख का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की संयुक्त जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रमुख गौरव वार्ष्णेय रहे।
कार्यशाला में सोशल मीडिया और आईटी विभाग के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रमुख गौरव वार्ष्णेय ने कहा कि भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी विभाग की टीम में कार्य करने वाले साइबर योद्धाओं की जिम्मेदारी और दायित्व सबसे अधिक है। भाजपा की निर्भरता चुनाव में अपने इन योद्धाओं पर सबसे अधिक रहेगी।
विज्ञापन

इसके लिये हमें अपनी टीम को बूथ स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाना होगा। आगामी पन्ना प्रमुख अभियान से इसकी शुरुआत होगी। उसके बाद हमारे बूथ तक के व्हाट्स एप ग्रुप का निर्माण और उन सभी ग्रुप एडमिन का एक सम्मलेन आयोजित कर आगामी कार्यक्रम की संरचना तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मोर्चे प्रकोष्ठ और प्रकल्प की सोशल मीडिया और आईटी टीम के सदस्य भी जिला सोशल मीडिया प्रमुख के नेतृत्व में कार्य करेंगे। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर आने वाले बूथों का व्हाट्स एप ग्रुप बनाना है। उसमें उसी बूथ पर रहने वाले पदाधिकारी ही जोड़े जाएंगे। संवाद
इसके अलावा जिले के सोशल मीडिया पेज जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर के अलावा कू पर भी जिले में होने वाले प्रत्येक संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जाएगी। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने प्रदेश सह प्रमुख सोशल मीडिया गौरव वार्ष्णेय का आभार जताया। जिले में बने सभी व्हाट्स एप ग्रुप की संख्या के बारे में बताया।

साथ ही भरोसा दिया हाथरस जिला सोशल मीडिया पर पूर्ण रूप से सक्रिय और प्रभावी रहेगा। संचालन जिला सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत ने किया। कार्यशाला में अमन जैन, अंकुर गौड़, हरीश सेंगर, अर्जुन वाल्मीकि, विपिन शर्मा, आशुतोष पाठक, अर्चित गौतम, अमन पाराशर, गौरव अग्निहोत्री, राजकुमार पुंढीर, दुष्यंत कुमार, राजीव कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed