{"_id":"623e1018f7fbf521201c0c94","slug":"hathras-bjp-went-in-large-numbers-from-the-district-to-take-oath-hathras-news-ali28782395","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शपथ ग्रहण में जिले से भी बड़ी संख्या में गए भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शपथ ग्रहण में जिले से भी बड़ी संख्या में गए भाजपाई
विज्ञापन
हाथरस : लखनऊ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रवाना होते भाजपाई। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लखनऊ में शुक्रवार को भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में यहां से काफी भाजपाई गए। जो भाजपाई लखनऊ नहीं गए। उन्होंने यहां मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में शुक्रवार को काफी भाजपाई शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ गए। शहर में शक्ति केंद्रों पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिला कार्यालय पर शहनाई वादन और आतिशबाजी हुई। वहां मिठाई बांटी गई। जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि यह जनता की जीत है। यह सुशासन की जीत है।
शहर के विभवनगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में राकेश शर्मा अनाड़ी के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, पवन रावत, विशाल गुप्ता, मूलचंद वार्ष्णेय, सचिन वर्मा, कमलेश गुप्ता रितु गौतम, संजय सक्सेना, रमेश राजपूत, चित्रान्शु शर्मा, मोहित शर्मा, अंशुल, सेंगर, दिनेश कुमार, अतुल कुमार, संतोष जोशी, शुभम वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, अनूप वार्ष्णेय, शेखर वार्ष्णेय, मनीषा गोस्वामी, देवेंद्र महाजन, विनय कुमार जीतेश तायल, श्रीनाथ उपाध्याय, पवन शर्मा, प्रयंक शर्मा, सौरभ वार्ष्णेय, दिलीप कुमार, प्रशांत शर्मा, रवि कुमार, कान्हा शर्मा, वरुण वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एलईडी के जरिये शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की धुन पर मिष्ठान वितरण किया। सरक्यूलर रोड पर भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी के आवास पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटी। मोरमुकुट गुप्ता, दुर्गादत्त उपाध्याय, देवेंद्र अग्रवाल, सुरेशचंद्र चांदगोठिया, जितेंद्र वार्ष्णेय, रमेशचंद शर्मा आदि मौजूद थे। जलेसर रोड पर भाजपा नेत्री अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में एक कार्यक्रम हुआ। वहां मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर अखिलेश गुप्ता ने कहा कि यह सुशासन की जीत है। इस मौके पर सोेनिया नारंग, पूजा शर्मा, प्रीति शर्मा, रश्मि गुप्ता, अंबिका वार्ष्णेय, उर्मिला देवी, रेखा आदि मौजूद थीं। संवाद