फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP state vice president welcomed in many places in the city

हाथरस: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का शहर में कई जगह हुआ स्वागत

Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP state vice president welcomed in many places in the city
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज अपने मनोनयन के बाद पहली बार हाथरस आए। इस दौरान उनके स्वागत में भाजपाई उमड़े। उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया और दुपट्टा पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया।
शहर के सरक्यूलर रोड स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष 51 किलो की माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार माहेश्वरी, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, सत्यपाल सिंह मदनावत, मूलचंद्र वार्ष्णेय, दिलीप चौधरी, देवेंद्र शर्मा, मोरमुकुट गुप्ता, अनिल कूलवाल, हरीश सेंगर, सुरेश चौधरी, रजत अग्रवाल, गोपाल वार्ष्णेय, अखिलेश गुप्ता, बबीता वर्मा, सुचेता जॉन, राजकुमारी चौहान, रमेश राजपूत, गोपाल राठौर, देवेंद्र अग्रवाल, भूपेंद्र कौशिक, करण वार्ष्णेय आदि थे। वह वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी के निवास पर भी गए। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर चौ. चंद्रवीर सिंह, कप्तान सिंह ठेनुआं, विशाल गुप्ता, विजय पंडित, रवि वार्ष्णेय, हरीशंकर राना, संतराज सिंह, रूपेश उपाध्याय, गजेंद्र राना, विवेक वार्ष्णेय, रामवीर सिंह भैयाजी, भोला सिंह रावत, विष्णु बघेल, अशोक गोला आदि थे। अनन्या रेस्टोरेंट पर राजीव शर्मा, प्रवीण खंडेलवाल, राजेंद्र चौबे, मदन वार्ष्णेय, उद्वव कृष्ण, उमेश आदि ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में तरुण शर्मा, जय शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, डॉ. अविन शर्मा, अतुल भारद्वाज, हर्षित, सौरभ, दिव्य, अनमोल, शिवम शर्मा, आदि थे। अलीगढ़ रोड स्थित गणेश ट्रैक्टर एजेंसी पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के प्रतिष्ठान पर प्रदेश उपाध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया। गांव रुहेरी पर शिवदेव दीक्षित ने स्वागत किया। सासनी ब्लॉक पर हेम सिंह ठेनुआं ने स्वागत किया। स्वर्णधाम पर पवन शर्मा, ललित शर्मा ने स्वागत किया। सासनी कोतवाली चौराहा पर लालता प्रसाद माहौर, ध्रुव शर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए भाजपाई
हाथरस। स्वागत में उमड़े भाजपाई सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। तमाम भाजपाई बिना मास्क के ही उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए। हालांकि शहर अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियोें ने कुछ भाजपाइयों को मास्क आदि पहनने व सामाजिक दूरी बनने की हिदायत भी दी। युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed