फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP said, Minister Officials are not listening to our complaints

हाथरस : भाजपाई बोले, मंत्री जी़! अधिकारी नहीं सुन रहे हमारी शिकायतें

Fri, 18 Jun 2021 10:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP said, Minister Officials are not listening to our complaints
हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करते जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौध? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर शुक्रवार को जिले के प्रभारी और प्रदेश के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पदाधिकारियों व मंडलाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में प्रभारी मंत्री के समक्ष कई पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशासनिक अधिकारी शिकायतें नहीं सुन रहे और इससे वह जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करा पा रहे। प्रभारी मंत्री के समक्ष इन पदाधिकारियों ने कई समस्याएं भी रखीं।
शुक्रवार की सुबह साढ़े 11 बजे जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी जिला कार्यालय पहुंचे। वहां पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इस दौरान हाथरस जंक्शन के मंडल अध्यक्ष ने बिजली से संबधित शिकायत की। मीतई के मंडल अध्यक्ष ने हैंडपंप खराब होने की शिकायत की।
विज्ञापन

सभी मंडल अध्यक्षों ने अपनी समस्याएं भी मंत्री के समक्ष उठाईं। प्रभारी मंत्री ने संबधित अधिकारियों को फोन से अवगत कराया। शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कोटा रोड पर टूटी पुलिया व अन्य मामलों को लेकर पत्र सौंपा। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि वह जनता को झूठा आश्वासन न दें। यदि कोई काम है तो इससे जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मंत्री ने जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व अन्य पदाधिकारियों से बंद कमरे में करीब एक घंट तक वार्ता की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जालिम सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, अजय रावत, रामवीर सिंह भैयाजी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed