फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP public representatives inaugurating already built roads: Solanki

हाथरस : पहले से बनी सड़कों का उद्घाटन कर रहे भाजपा जनप्रतिनिधि : सोलंकी

Wed, 05 Jan 2022 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP public representatives inaugurating already built roads: Solanki
वार्ता करते सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने कासगंलज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर वार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और उसके प्रतिनिधि सिर्फ झूठ बोलते हैं। वे झूठे शिलान्यास पर शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन कर रहे हैं। इनका ना कोई अपना विजन है ना कुछ इन लोगों ने किया है।
पूरे पांच साल सिर्फ जनता को झूठ बोल कर गुमराह करने का काम किया है। सोलंकी ने आरोप लगाया कि विधानसभा में दर्जनों सड़कों का शिलान्यास और नवनिर्माण करने के होर्डिंग्स वर्तमान विधायक ने लगाए हैं जबकि ये सड़कें पुरानी बनी हुईं हैं। नगला रति से हसायन मार्ग के सौंदर्यीकरण पर विधायक ने होर्डिंग पर भूमि पूजन करने के लिए लिखा है जबकि सड़क बहुत पुरानी बनी हुई है।
विज्ञापन

उस सड़क पर सिर्फ डामरीकरण होने का काम होना है। यह लोग सिर्फ दूसरे के कामों को अपना बताकर जनता की गाढ़ी कमाई को प्रचार और होर्डिंग में खर्च करके 2022 के चुनाव में सिर्फ जनता को ठग कर गुमराह करके वोट लेकर सरकार बनाना चाहते हैं। वार्ता में पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर डंबर सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिनेश यादव, वरिष्ठ सपा नेता हरवीर सिंह तोमर, रोहिताश यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed