फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP is doing the work of bringing change in the thoughts of the people: Baghel

हाथरस : भाजपा कर रही लोगों के विचारों में परिवर्तन लाने का काम : बघेल

Tue, 28 Dec 2021 08:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP is doing the work of bringing change in the thoughts of the people: Baghel
एसपी सिंह बघेल का स्वागत करते युवा भाजपा नेता मुकेश चौहान। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को नगर के व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के आवास पर रात्रि भोज के दौरान वार्ता में कहा कि भाजपा वास्तव में एक परिवर्तन का नाम है। आज देश का नागरिक इस परिवर्तन पर गंभीरता से सोच विचार कर रहा है। आने वाले दिनों में यही सोच का परिवर्तन देश को नई ऊंचाइयों की तरफ ले जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा एक जमाना था जब आदमी अपने आभामंडल के दम पर चुनाव जीत जाता था। बाद में कांग्रेस ऐसी पार्टी बनी जिसने देश पर लंबे समय तक राज किया। उस समय हमारे देश के नागरिक कांग्रेस की बातों पर आसानी से विश्वास कर लेते थे। देश में परिवर्तन का दौर भारतीय जनसंघ की स्थापना के साथ ही प्रारंभ हुआ था।
विज्ञापन

भाजपा की स्थापना के बाद जनसंघ के लोगों ने देश के लिए सोचना तथा सत्ता को प्राप्त करने के लिए अनेक सार्थक प्रयास प्रारंभ कर दिए। परिवर्तन की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के शासन के दौरान हो गई जिसने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद तेजी के साथ एक वट वृक्ष का रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघेल ने कहा कि विश्व के साथ कदम ताल मिलाकर चल रही भाजपा सरकार ने पूरे विश्व को यह जता दिया है कि यह नए भारत की नई सरकार है। आज इस परिवर्तन को लोग देख रहे हैं। यहां पर भाजपा नेता उदय पुंढ़ीर ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर बघेल का स्वागत सम्मान किया। मौके पर बबलू सिसोदिया, विकास वार्ष्णेय, किशोर शर्मा पंडा, विश्वदीप गुप्ता, डीसी गुप्ता, धीरज वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान, रिंकू शर्मा, चंचल गुप्ता, राहुल, दीपक, पंकज पचौरी, नीटू कौशिक, पुष्पेंद्र, बेटी खलीफा, मनोज यादव, देवेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed