फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP has not declared candidates, opposition from outside potential candidate starts from now

हाथरस : पार्टी ने घोषित नहीं किए उम्मीदवार, बाहरी संभावित उम्मीदवार का अभी से विरोध शुरू

Thu, 20 Jan 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP has not declared candidates, opposition from outside potential candidate starts from now
हाथरस : आगरा की पूर्व मेयर के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची अभी अधिकृत रूप से जारी नहीं की है, लेकिन यह जानकारी मिलने पर कि पार्टी द्वारा आगरा की पूर्व मेयर को यहां से चुनाव लड़ाया जा रहा है तो काफी लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। कई स्थानों पर इसे लेकर प्रदर्शन हुए। सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर भी बाहरी प्रत्याशी का विरोध करना शुरू कर दिया है। वहीं सूत्रों की मानें तो अभी पार्टी दो दिन बाद अधिकृत रूप से प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। इस जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी कोे मतदान होगा।
भाजपा आलाकमान ने अभी प्रत्याशियोें की घोषणा नहीं की है लेकिन सूत्रोें की मानें तो हाथरस सदर सीट से भाजपा अंजुला माहौर, सादाबाद से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और सिकंदराराऊ से वर्तमान भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को प्रत्याशी बना सकती है। इसकी जानकारी मिलते ही यहां लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा विरोध अंजुला माहौर को लेकर है। लोगोें का कहना है कि अंजुला माहौर आगरा की रहने वाली हैं। उनका हाथरस से कोई मतलब नहीं है। क्या भाजपा पर यहां कोई नेता नहीं है, जोकि बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जा रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि पहले से ही स्थानीय सांसद अलीगढ़ के रहने वाले हैं। अब यदि विधायक भी दूसरे जिले का हो जाएगा तो आखिर यहां के लोगों की कौन सुनेगा। अंजुला माहौर के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

वहीं सोशल मीडिया पर भी अंजुला माहौर का विरोध शुरू हो गया है। लोग यही कह रहे हैं कि भाजपा ने यदि बाहरी प्रत्याशी उतारा तो सीट जीतना मुश्किल हो जाएगा। अंजुला माहौर आगरा की पूर्व मेयर हैं। सूत्रों की मानें तो यहां के भाजपा विधायक हरीशंकर माहौर के स्थान पर पार्टी उन्हें प्रत्याशी बना सकती है। वहीं अभी भी अन्य प्रमुख दावेदार टिकट के लिए जोड़-तोड़ कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तो टिकट मिलता न देख अन्य दावेदार करा रहे प्रदर्शन
हाथरस। वहीं सूत्रों की मानें तो ऐसे नेता, जिन्हें यह लग रहा है कि अब उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। वह पर्दे के पीछे रहकर यह विरोध प्रदर्शन करा रहे हैं। भाजपा के कुछ पदाधिकारियों द्वारा पार्टी आलाकमान को इसकी भी जानकारी दी जा रही है। आलाकमान भी इसे लेकर पूरा फीडबैक ले रहा है। संवाद

पार्टी ने जिले की तीनों सीटों से किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। पार्टी जिसे टिकट देगी, उसे चुनाव लड़ाया जाएगा। तीनों सीटों पर पार्टी जीतेगी। पार्टी का निर्णय सर्वमान्य होगा। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, वह भाजपा के नहीं, बल्कि अन्य दलों के लोग हैं।
-गौरव आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed