फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP government is busy doing its welfare, not for the public: Rana

हाथरस : जनता का नहीं, अपना कल्याण करने में जुटी भाजपा सरकार : राना

Fri, 17 Sep 2021 08:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP government is busy doing its welfare, not for the public: Rana
सपा में फिर से शामिल होने के बाद अपने पैतृक गांव बिसाना में कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व एमएलस - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना के एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाने के बाद बृहस्पतिवर को प्रथम बार पैतृक गांव बिसाना में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कार्यक्रम आयोजित कर उनका फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।
पूर्व एमएलसी ने कहा कि देश में राजीव गांधी के समय में लागू की गई शिक्षा नीति में स्नातक को दो साल से तीन साल कर दिया गया था और अब फिर से वर्तमान भाजपा सरकार स्नातक को तीन की जगह चार साल का किए जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे में गरीब, मजदूर और किसान कैसे अपने बच्चों को पढ़ा पाएंगे। बच्चों की एक साल की अतिरिक्त पढ़ाई का बोझ वह कैसे उठा पाएंगे, लेकिन आज भाजपा सरकार में वही होने जा रहा है। पिछले कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों का शोषण लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार जनता के कल्याण के लिए होती है, लेकिन सरकार खुद अपना कल्याण करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान सतेंद्र राना, वरिष्ठ सपा नेता स्वदेश राजपूत, वीरपाल यादव, विजय राजपूत, धीरेंद्र यादव, बॉबी प्रधान, अनिरुद्घ सिंह, नरेंद्र सिंह राना, चरन सिंह राना, देवेंद्र सिंह राना, सोहन सिंह, राजवीर सिंह राना, विजेंद्र सिंह राना, सत्तार खां, भगवान सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, ओमवीर सिंह राना, दीनदयाल शर्मा, सुरेश पंडित, मनोज कुमार शर्मा, अजीज खां, संजय कुमार, शफी मोहम्मद, लखपति सिंह राना, अन्नू राना, वीदाराम प्रजापति, प्रधान हीरो यादव, सत्तो पंडित, केके नगाइच, रिंकू राना, देवो राना, दिगंबर सिंह, संजय सिंह, सोनू डीलर, राहुल पाठक, नवल किशोर गुप्ता आदि थे। संचालन कवि राणा मुनि प्रताप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed